-दीपक दुआ...
2020 की पहली तिमाही खत्म हुई। हर साल की तरह इस साल के पहले तीन महीनों में भी ढेरों फिल्में रिलीज़ हुईं और इनमें से काफी सारी फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर रंग भी बिखेरे। मार्च के मध्य में आकर अगर कोरोना की महामारी के चलते सिनेमाघरों पर ताला नहीं लगता तो बेशक ये रंग और भी निखरते। खैर, आइए इस साल के पहले तीन महीने में रिलीज़ हुई फिल्मों के मिज़ाज और हिसाब-किताब पर नज़र दौड़ाएं।