Showing posts with label Atul Purohit. Show all posts
Showing posts with label Atul Purohit. Show all posts

Saturday, 27 October 2018

यात्रा-गुजरात में गरबा देख अचंभित हुए हम

-दीपक दुआ...
नवरात्रि यानी गरबा और गरबा यानी गुजरात। गुजरात टूरिज़्म की तरफ से इस बरस नवरात्रि-उत्सव देखने और कवर करने का न्योता आया तो मन में डांडिया की धुन और गरबा की गूंज सुनाई देने लगी थी। सच कहूं तो इससे पहले मैंने डांडिया या गरबा सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही देखा था। और वैसे भी दिल्ली में रहने वाले मुझ जैसे पंजाबी शख्स के लिए डांस का मतलब भांगड़ा होता है, गरबा नहीं।