Showing posts with label Dnyanesh Zoting. Show all posts
Showing posts with label Dnyanesh Zoting. Show all posts

Friday, 9 July 2021

रिव्यू-गले पड़ा ‘कॉलर बम’

हिमाचल प्रदेश के सनावर कस्बे के एक स्कूल में एक आतंकी अपने शरीर पर बम लपेटे घुस आया है। बम का कॉलर उसके गले में लिपटा है। उसके कहने पर वहां मौजूद पुलिस अफसर जिम्मी शेरगिल को अगले तीन घंटे में तीन टास्क पूरे करने हैं तभी इस कॉलर बम को रोका जा सकता है। कौन करवा रहा है यह सब? और जिम्मी से ही क्यों करवा रहा है? आखिर क्या है इस सबके पीछे? और क्या जिम्मी सारे टास्क पूरे कर पाएगा?