Showing posts with label Mahesh Jilowa. Show all posts
Showing posts with label Mahesh Jilowa. Show all posts

Tuesday, 9 February 2021

मुफ्त में फिल्म देखिए-पसंद आए तो पैसे दीजिए

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb)
हैडिंग पढ़ कर चौंकिए मत, यह सच है। जी हां, एक फिल्मकार ने अपनी बनाई एक फिल्म के लिए यह अनोखा बिज़नेस मॉडल पेश किया है जिसमें वह दर्शकों को अपनी फिल्म मुफ्त में दिखा रहे हैं और यह गुज़ारिश कर रहे हैं कि अगर आपको यह फिल्म पसंद आए तो उन्हें थोड़े पैसे भेज दीजिए। थोड़े मतलब कुछ भी, दस, बीस, पचास रुपए, या जो भी आप चाहें।