Showing posts with label Nathan Jones. Show all posts
Showing posts with label Nathan Jones. Show all posts

Friday, 26 August 2016

रिव्यू-‘फ्लाईंग जट्ट’ पासे हट

एक सुपर हीरो जिसे एक पेड़ से शक्ति मिलती है।

एक सुपर विलेन जिसे प्रदूषण से ताकत हासिल होती है।

अच्छाई और बुराई की वही पुरानी कहानी जिसमें अच्छाई को पहले तो मात मिलती है लेकिन अंत में जीत भी उसी की होती है।

अपने इस देसी सुपर हीरो की कहानी में भी वही सब है जो किसी भी सुपर हीरो की कहानी में होता है। एक आम लड़का जो सीधा है, सरल है, सच्चा है। किसी से भिड़ने की तो छोड़िए, ऊंचाई तक से उसे डर लगता है। उस पर अत्याचार होता है और फिर एक चमत्कार से उसे सुपर पॉवर मिल जाती है और वह निकल पड़ता है दुनिया को बचाने।