कहां है हॉलीवुड? सुन लो और कान खोल कर सुन लो कि अब हमारे पास ‘बाहुबली 2’
जैसी एक फिल्म है जो तुम्हारी फिल्मों को न सिर्फ टक्कर देती है बल्कि कहीं न कहीं उनसे इक्कीस ही साबित होती है। यकीन न आए तो देख लो और आंखें मसल कर देख लो कि हमारे पास भी अब वह काबिलियत और कुव्वत है जिस पर कभी सिर्फ तुम्हारी बपौती हुआ करती थी।
