Showing posts with label honeypreet. Show all posts
Showing posts with label honeypreet. Show all posts

Sunday, 12 March 2017

Launch of MSG next film Jattu Engineer in Sirsa बाबा बनेंगे ‘जट्टू इंजीनियर’



सिरसा में पिछले दिनों संत गुरमीत राम रहीम सिंह की अगली फिल्म जट्टू इंजीनियरका मुहूर्त किया गया। बाबा ने दीये जला कर और नारियल फोड़ कर फिल्म की शुरूआत की और बताया कि यह एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें एक ऐसे गांव की कहानी दिखाई जाएगी जहां के बाशिंदे सफाई, शिक्षा, मेहनत आदि से परे और गंदगी, नशे, लड़ाई-झगड़े जैसी बुराइयों में जकड़े हुए हैं। फिर यहां के स्कूल में एक टीचर आता है और कैसे वह इस गांव और यहां के वासियों का कायापलट करता है, यह इसमें दिखाया जाएगा।
            बाबा ने बताया कि इस फिल्म में उनका डबल रोल होगा। एक किरदार में वह टीचर बने दिखाई देंगे और दूसरे में जुगाड़ में माहिर जट्टू इंजीनियर। इस फिल्म का निर्देशन भी उनकी पिछली फिल्म की तरह बाबा और उनकी बेटी हनीप्रीत कर रहे हैं। इसके बाद फिल्म की सफलता की कामना के लिए ढेरों गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए।