Showing posts with label nagesh kukunoor. Show all posts
Showing posts with label nagesh kukunoor. Show all posts

Wednesday, 16 June 2021

ओल्ड रिव्यू-उम्मीदों का इंद्रधनुष ‘धनक’

राजस्थान में कहीं भीतर एक छोटी-सी ढाणी में चाचा के साथ रह रहे परी और छोटू की है यह कहानी। अपनी आंखों की रोशनी खो चुके छोटू से बड़ी बहन परी ने वादा किया है कि उसके आने वाले नौवें जन्मदिन से पहले वह उसकी आंखें ठीक करवा देगी और वह धनक यानी इंद्रधनुष देख सकेगा। इनकी उम्मीदों के दूसरे सिरे पर है फिल्म स्टार शाहरुख खान जो वहां से बहुत दूर शूटिंग कर रहा है। एक रात ये दोनों शाहरुख से मिलने के लिए घर से निकल पड़ते हैं।