-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
राजस्थान के लोकप्रिय कथाकार विजयदान देथा यानी ‘बिज्जी’ की कहानियों को सिनेमा ने गाहे-बगाहे अपनाया है। बड़ा नाम शाहरुख खान वाली फिल्म ‘पहेली’
का रहा है जो पहले ‘दुविधा’ के रूप में सामने आई थी। निर्देशक दैदीप्य जोशी की यह फिल्म भी बिज्जी की कहानी ‘केंचुली’ पर आधारित है जो पुरुष सत्तात्मक समाज में एक युवती के अपने केंचुल का बोझ उतार फेंकने को बारीकी से दिखाती है।