Showing posts with label suneel darshan. Show all posts
Showing posts with label suneel darshan. Show all posts

Wednesday, 28 June 2017

सिर्फ पाॅवरफुल रोल करना चाहता हूं-उपेन पटेल


-दीपक दुआ... 
एक हसीना थी एक दीवाना था’-30 जून को रिलीज़ होने जा रही निर्देशक सुनील दर्शन के बेटे शिव दर्शन की इस फिल्म में नताशा फर्नांडीज़ और उपेन पटेल भी हैं। उपेन इस फिल्म से जुड़ी बातें हमारे साथ शेयर करते हैं। 

एक हसीना थी एक दीवाना था’-30 जून को रिलीज़ होने जा रही निर्देशक सुनील दर्शन के बेटे शिव दर्शन की इस फिल्म में नताशा फर्नांडीज़ और उपेन पटेल भी हैं। उपेन इस फिल्म से जुड़ी बातें हमारे साथ शेयर करते हैं।

यह फिल्म एक रोमांटिक-मिस्ट्री है। हम लोग अक्सर रोमांटिक-काॅमेडी देखते हैं, रोमांटिक-थ्रिलर देखते हैं लेकिन यह उनसे हट कर है। इसमें रोमांस के साथ मिस्ट्री मिक्स है और यह इस फिल्म से जुड़ी नई बात है।

म्यूजिक इस फिल्म का सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है। नदीम-श्रवण का म्यूजिक हम सब बहुत पसंद करते आए हैं और कई साल के बाद इसमें नदीम साहब का म्यूजिक है जो इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है और मुझे उम्मीद है कि सिर्फ यंग आॅडियंस बल्कि हर किसी को ये गाने अच्छे लगेंगे।

मैं इस फिल्म में सनी नाम का किरदार निभा रहा हूं। बहुत ही इमोशनल इंसान है जो हमेशा दिल से सोचता है। कुछ ऐसा होता है कि वह अलग तरह से रिएक्ट करने लगता है तो चीजें उलझने लगती हैं। चूंकि यह एक मिस्ट्री फिल्म है तो मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकता हूं। आप जब यह फिल्म देखेंगे तो ही आप इसे अच्छे से समझ पाएंगे।

अभी मैं साऊथ में काफी काम कर रहा हूं। असल में मैं सिर्फ अच्छा काम करना चाहता हूं। ऐसी फिल्में जहां मेरा किरदार पाॅवरफुल हो, मैं अच्छी परफाॅर्मेंस दे सकूं, ऐसा सिनेमा जो आॅडियंस को पसंद आए। इसीलिए मैं चुन-चुन कर फिल्में करता हूं।
(दीपक दुआ फिल्म समीक्षक व पत्रकार हैं। 1993 से फिल्मपत्रकारिता में सक्रिय। मिजाज से घुमक्कड़। समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, न्यूज़ पोर्टल आदि के लिए नियमित लिखने वाले दीपक रेडियो व टी.वी. से भी जुड़े हुए हैं।)