Showing posts with label uphaar tragedy. Show all posts
Showing posts with label uphaar tragedy. Show all posts

Tuesday, 13 June 2017

यादें-उस मनहूस दिन मैं भी उपहार सिनेमा में था...

-दीपक दुआ...
13 जून, 1997 दिन शुक्रवार। जे.पी. दत्ता की फिल्म बाॅर्डरकी रिलीज का दिन। आने से पहले ही फिल्म की हवा बन चुकी थी और रिलीज के दिन हर तरफ इसके चर्चे थे। इसी दिन दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके के ‘उपहार ग्रैंड’ सिनेमा हाॅल में दोपहर 3 बजे के शो में लगी आग में 59 जानें चली गई थीं और दसियों सिनेप्रेमी घायल हुए थे। एक सच यह है कि यह शो शुरू होने से कुछ देर पहले मैं भी वहीं था।