Showing posts with label vijay ratnakar gutte. Show all posts
Showing posts with label vijay ratnakar gutte. Show all posts

Friday, 11 January 2019

रिव्यू-किसे चाहिए ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
दस साल तक देश के प्रधानमंत्री रहने के बावजूद मनमोहन सिंह के लिए एक आम भारतीय के मन में यही सोच है कि वो महज एक कठपुतली थे जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने अपने हित साधने के लिए कुर्सी सौंपी थी। उनके मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू ने उन पर एक किताब एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टरलिखी थी जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रचार पाने का हथकंडा कह कर नकार दिया था। मगर जानकारों का कहना है वह किताब सच्चाइयों का पुलिंदा है-पूरी नहीं तो काफी हद तक ही सही। यह फिल्म उसी किताब पर आधारित है। मगर पूरी तरह से नहीं।