Showing posts with label Agra Red Fort. Show all posts
Showing posts with label Agra Red Fort. Show all posts

Thursday, 27 September 2018

यात्रा-नसीरुद्दीन शाह की आवाज़ गूंजती है आगरा के किले में

-दीपक दुआ...
सूरज ढलने के बाद किसी किले में बैठ कर लाइट एंड साउंड शो के जरिए वहां के इतिहास से रूबरू होना मुझे हमेशा से भाता रहा है। आगरा के किले में रोज़ाना शाम होने वाले लाइट एंड साउंड शो के बारे में काफी सुना था। कई बार आगरा जाना हुआ लेकिन इस शो को देखने का वक्त नहीं निकल पाया। इस बार वहां गए तो पहले ही दिन सूरज ढलने से पहले हम लोग वहां पहुंच गए। सोचा, कुछ खा-पीकर अंदर चलेंगे। लेकिन किले के बाहर सिवाय एक गंदे-से ढाबे, दो-एक आइस्क्रीम, कोल्ड-ड्रिंक के ठेलों और एक गोलगप्पे वाले के, और कुछ भी नहीं था। पहले यहां कई ढाबे हुआ करते थे लेकिन अब प्रशासन ने उन्हें हटा दिया है। अब इस जगह पर यू.पी. टूरिज़्म या आगरा प्रशासन कोई कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट वगैरह भी तो बना सकता है। खैर...!