Showing posts with label Ayyappanum Koshiyum. Show all posts
Showing posts with label Ayyappanum Koshiyum. Show all posts

Thursday, 4 February 2021

2020 की बेहतरीन फिल्में-किसे मिलेगा अवार्ड?

-दीपक दुआ...
देश के चुनिंदा फिल्म समीक्षकों की संस्था ‘फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड’ हर साल की तरह इस बार भी ‘क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड’ देने जा रही है। इस बार होने जा रहे अवार्ड्स के लिए साल
2020 में थिएटरों के अलावा ढेरों ओ.टी.टी. मंचों पर रिलीज़ हुईं फिल्मों को क्रिटिक्स की कई टीमों ने देखा और कई राउंड्स के बाद उनमें से चुनिंदा फिल्मों व उनसे जुड़े लोगों को फाइनल में जगह मिली। अब इन फिल्मों को गिल्ड के तमाम सदस्य क्रिटिक्स रैंकिंग दे रहे हैं जिनमें से सर्वश्रेष्ठ को पुरस्कृत किया जाएगा। मुमकिन है आप लोगों ने इनमें से कुछ फिल्में देखी हों। न देखी हों तो देख डालिए क्योंकि ये पिछले साल की बेहतरीन फिल्में हैं। आइए, इनके नामांकनों पर नज़र डालते हैं-