Showing posts with label Critics Choice Film Awards. Show all posts
Showing posts with label Critics Choice Film Awards. Show all posts

Thursday, 4 February 2021

2020 की बेहतरीन फिल्में-किसे मिलेगा अवार्ड?

-दीपक दुआ...
देश के चुनिंदा फिल्म समीक्षकों की संस्था ‘फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड’ हर साल की तरह इस बार भी ‘क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड’ देने जा रही है। इस बार होने जा रहे अवार्ड्स के लिए साल
2020 में थिएटरों के अलावा ढेरों ओ.टी.टी. मंचों पर रिलीज़ हुईं फिल्मों को क्रिटिक्स की कई टीमों ने देखा और कई राउंड्स के बाद उनमें से चुनिंदा फिल्मों व उनसे जुड़े लोगों को फाइनल में जगह मिली। अब इन फिल्मों को गिल्ड के तमाम सदस्य क्रिटिक्स रैंकिंग दे रहे हैं जिनमें से सर्वश्रेष्ठ को पुरस्कृत किया जाएगा। मुमकिन है आप लोगों ने इनमें से कुछ फिल्में देखी हों। न देखी हों तो देख डालिए क्योंकि ये पिछले साल की बेहतरीन फिल्में हैं। आइए, इनके नामांकनों पर नज़र डालते हैं-

Monday, 15 April 2019

क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवार्ड 21 अप्रैल को

-दीपक दुआ...
ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि देश के चुनिंदा फिल्म क्रिटिक्स फिल्मों और उनसे जुड़ी प्रतिभाओं के काम का आकलन करके उन्हें अवार्ड देंगे। भारत के चुने हुए फिल्म समीक्षकों-आलोचकों की एकमात्र संस्था फिल्म क्रिटिक्स गिल्डयह काम करने जा रही है। इस गिल्ड की प्रमुख हैं अनुपमा चोपड़ा और राजीव मसंद, भारती प्रधान, रोहित खिलनानी, भावना सोमाया, भारद्वाज रंगन, राहुल देसाई, उदिता झुनझुनवाला, शुभ्रा गुप्ता, सुपर्णा शर्मा, ट्रॉय रिबेरो, स्तुति घोष, सुचारिता त्यागी, अजय ब्रह्मात्मज, सचिन चाट्टे, राजा सेन, सैबल चटर्जी, रोहित वत्स, शुभा शैट्टी साहा और मुझ समेत कई फिल्म समीक्षक इस गिल्ड से जुड़े हुए हैं।