यह फिल्म शुरू हुई तो अपने मुंह में एक च्यूईंगम था। थोड़ी ही देर में दोनों का रस खत्म हो चुका था। लेकिन न तो च्यूईंगम और न ही फिल्म से छुटकारा मिलने वाला था। थिएटर में थूकना मना होता है न…! इंटरवल में वह च्यूईंगम तो फेंक आया लेकिन अभी आधी फिल्म और झेलनी बाकी थी।