Showing posts with label Pablo Cesar. Show all posts
Showing posts with label Pablo Cesar. Show all posts

Sunday, 10 January 2021

गोआ में होगी इन 15 फिल्मों की टक्कर

-दीपक दुआ... 
हर साल नवंबर के महीने में गोआ में आयोजित किए जाने वाले भारत के सबसे बड़े फिल्मी मेलेभारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहयानी इफ्फी पर भी कोरोना की मार पड़ी और पिछले साल की बजाय यह समारोह अब 16 से 24 जनवरी तक होने जा रहा है। इस समारोह का एक बड़ा आकर्षण रहता है इसका प्रतियोगिता खंड जिसमें दुनिया की चुनिंदा बेहतरीन फिल्में आकर आपस में टकराती हैं और एक ख्यात जूरी इन्हें 90 लाख रुपए के पांच पुरस्कार देती है। इस साल 15 फिल्में इस खंड में शामिल की गई हैं।