Showing posts with label Priyanka Sonawane Hedau. Show all posts
Showing posts with label Priyanka Sonawane Hedau. Show all posts

Sunday, 4 April 2021

रिव्यू-सुकून से देखो ‘घर पे बताओ’

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
.टी.टी. ने सचमुच सिनेमा का बहुत भला किया है। खासतौर से उन कहानीकारो, फिल्मकारों का जिनके रचे को सिनेमाई गणित के जोड़-तोड़ में थिएटरों में जगह नहीं मिल पाती थी। उन दर्शकों का भी जो कुछ अलग-सा देखना चाहते थे लेकिनकहां और कैसे देखेंकी ऊहापोह में उलझ कर रह जाते थे। यह फिल्म ऐसी ही है जिसे बनाने वालों और देखने वालों को .टी.टी. का शुक्रगुजार हो लेना चाहिए।