Showing posts with label The Girl On The Train Review. Show all posts
Showing posts with label The Girl On The Train Review. Show all posts

Tuesday, 2 March 2021

रिव्यू-आऊटर पर खड़ी ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
रोज़ाना ट्रेन से सफर करने वाली एक वकील खिड़की में से एक घर को, उस घर में रह रहे जोड़े को, उनकी खुशहाली को देखती है। उसे अच्छा लगता है उन्हें सुखी देख कर। अपने बीते दिन याद आते हैं उसे। एक दिन वह उस लड़की के साथ किसी दूसरे मर्द को देखती है तो भड़क उठती है और शाम को उसे समझाने के इरादे से उसके घर जा पहुंचती है। इस मुलाकात के बाद उस लड़की की लाश मिलती है और उसके कत्ल का इल्ज़ाम इस वकील पर आता है जिसे भूलने की बीमारी है और यह भी याद नहीं कि असल में उस शाम को हुआ क्या था। अब पुलिस उसके पीछे है और एक अनजान आदमी भी उसे ब्लैकमेल कर रहा है जिसने कत्ल होते हुए देखा था। आखिर सच क्या है? क्यों हुआ यह कत्ल? किसने किया?