Showing posts with label arati kadav. Show all posts
Showing posts with label arati kadav. Show all posts

Saturday, 12 September 2020

रिव्यू-खोखला है यह ‘कार्गो’

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
कल्पना कीजिए कि (मरने के बाद हम कहां जाते हैं, इसकी सिर्फ कल्पना ही हो सकती है) मरने के बाद इंसान अंतरिक्ष में घूम रहे बहुत सारे स्पेस-शिप्स में से किसी एक में जाते हैं। वहां मौजूद एजेंट उनका सामान रखवा कर, उन्हें ठीक करके, उनकी यादें मिटा कर, फिर से उन्हें इस दुनिया में भेज देते हैं। ये मरे हुए इंसान इन एजेंट्स के लिएकार्गोहैं यानी एक पार्सल, जिन्हें अगले ठिकाने तक पहुंचाना इन एजेंट्स का काम है। आप कह सकते हैं कि वाह, क्या अनोखा कॉन्सेप्ट है...! इस पर तो अद्भुत साईंस-फिक्शन बन सकती है। और चूंकि विषय मृत्यु के बाद का है तो इसमें दार्शनिकता भी भरपूर डाली जा सकती है। पर क्यानेटफ्लिक्सपर आई यह फिल्म ऐसा कर पाने में कामयाब रही है?