Showing posts with label dera sachcha sauda. Show all posts
Showing posts with label dera sachcha sauda. Show all posts

Sunday, 14 May 2017

आखिर फिल्में क्यों बनाते हैं संत गुरमीत राम रहीम सिंह...?


-दीपक दुआ...

पिछले दिनों जब हम डॉ. एम.एस.जी. के नाम से लोकप्रिय संत गुरमीत राम रहीम सिंह से मिलने हरियाणा में सिरसा स्थित उनके डेरा सच्चा सौदा में थे तो वहां हमने उनसे कई सारे सवाल पूछे जिनका उन्होंने खुल कर जवाब भी दिया।

अपनी नई फिल्म जट्टू इंजीनियरके बजट के बारे में वह बताते हैं कि उनकी फिल्मों में बजट बहुत ज्यादा नहीं होता है क्योंकि हम लोग ज्यादातर बेकार पड़ी चीजों से ही सैट बना लेते हैं।

अपनी फिल्मों से होने वाले मुनाफे के इस्तेमाल को लेकर पूछे गए सवाल पर बाबा बताते हैं कि हमारे यहां एक ऐसा अस्पताल है जिसमें ऐसी-ऐसी मशीनें हैं जो शायद एम्स के पास भी हों और यहां गरीबों का मुफ्त इलाज होता है। एक फिल्म के मुनाफे से उन्होंने स्किन बैंक बनाया है, आगे हड्डियों का बैंक बनाना है और थैलेसीमिया को खत्म करना है।

अगर संत गुरमीत राम रहीम सिंह को दूसरे निर्माताओं की फिल्में ऑफर हों तो क्या वह करना चाहेंगे? इस पर वह खुल कर बात करते हैं। बाबा से पूछा जाता है कि क्या वह खुद के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे कलाकारों को लेकर भी फिल्में बनाना चाहेंगे? इस सवाल पर वह बिना रुके जवाब देते हैं। पूरा इंटरव्यू देखने के लिए इस ब्लॉग के नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।
यहाँ क्लिक कर के देखिए इंटरव्यू का वीडियो...
Click here for Full Interview of Dr.MSG-Saint Gurmeet Ram Rahim Singh

Friday, 5 May 2017

‘जट्टू इंजीनियर’ में ऐसा क्या है?


-दीपक दुआ...

मार्च के महीने में दिल्ली से हम चंद मीडिया वालों को सिरसा स्थित सेंट गुरमीत राम रहीम सिंह के डेरा सच्चा सौदा में उनकी पिछली फिल्म हिन्द का नापाक को
जवाबकी सफलता का जश्न मनाने के लिए बुलाया गया था। वहीं उनकी अगली कॉमेडी फिल्म जट्टू इंजीनियरकी भी शुरूआत हुई। जब बाबा से पूछा गया कि आखिर क्या है जट्टू इंजीनियर’, क्या कहना चाहती है यह फिल्म और इस फिल्म में उनका क्या किरदार होगा? तो उन्होंने बड़े ही सधे हुए शब्दों में इस फिल्म के बारे में बताया। क्या बताया, यह आप इस वीडियो को देख कर खुद ही जान जाएंगे। बहरहाल, बता दें कि जट्टू इंजीनियर’ 19 मई को रिलीज़ होने जा रही है।

Sunday, 30 April 2017

फुल स्पीड से आया ‘जट्टू इंजीनियर’


-दीपक दुआ...

अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं जब हम लोग हरियाणा के सिरसा में बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की पिछली फिल्म हिन्द का नापाक को जवाबकी कामयाबी का जश्न मनाने और उनकी अगली फिल्म जट्टू इंजीनियरके मुहूर्त पर पहुंचे थे। और अब देखिए, यह फिल्म सिर्फ पूरी हो चुकी है बल्कि बाबा ने 19 मई को इसे रिलीज करने का ऐलान भी कर दिया है।
लोगों को स्वच्छता और शिक्षा का संदेश देने के लिए बनी यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें एक ऐसे गांव टटिया कर की कहानी दिखाई गई है जहां के रहने वाले बेहद आलसी, निखट्टू, आवारा, नशेड़ी किस्म के इंसान हैं। गंदगी में रहना इन्हें अच्छा लगता है और अच्छी चीजों से इन्हें कोई वास्ता ही नहीं है। बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इसमें डबल रोल कर रहे हैं। वह बताते हैं कि एक रोल में तो वह जुगाड़ करने में माहिर जट्टू बने हैं और दूसरे में एक राजपूत टीचर शक्ति सिंह सिसोदिया जो इस गांव में आकर गांव और यहां रहने वालों की दशा सुधारता है। वह बताते हैं कि इस फिल्म में हास्य-व्यंग्य और संवेदना के जरिए सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई है।

फिल्म का डायरेक्शन खुद बाबा और उनकी बेटी हनीप्रीत ने किया है। दिलचस्प बात यह है कि बाबा ने जहां अपनी पिछली फिल्म में 42 काम खुद किए थे वहीं इस बार उन्होंने खुद पर 43 जिम्मेदारियां लीं जिनमें स्क्रिप्ट-राइटिंग, गीत लिखना, संगीत, सेट डिजाइनिंग, आर्ट-डायरेक्शन, संपादन, कोरियोग्राफी जैसे तमाम काम शामिल हैं। बाबा ने इधर एक के बाद एक इस फिल्म के तीन पोस्टर जारी किए जिसके बाद फिल्म का ट्रेलर भी लांच किया गया।