Showing posts with label gazal dhaliwal. Show all posts
Showing posts with label gazal dhaliwal. Show all posts

Saturday, 2 February 2019

रिव्यू-‘एक लड़की...’ को दिमाग से नहीं, दिल से देखिए

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critic Reviews)
किसी लड़की को देख कर मन में खिलते गुलाब, शायर के ख्वाब, उजली किरण, बन में हिरण, चांदनी रात... जैसी फीलिंग्स आने में कुछ अजीब नहीं है। लेकिन अगर किसी लड़की के लिए ये सारी फीलिंग्स किसी लड़के के नहीं बल्कि लड़की के मन में रही हों तो...? जी हां, यही इस फिल्म यानी एक लड़की को देखा तो ऐसा लगाकी कहानी का मूल है कि इसमें नायिका को किसी लड़के से नहीं बल्कि एक लड़की से प्यार हुआ है। अब भले ही ये प्यारउसके परिवार, समाज और दुनिया वालों की नज़रों में गलत हो और उनकी नज़र में यह लड़की बीमारया एब्नॉर्मल’, लेकिन सच यही है कि ऐसे भी लोग इस दुनिया में हैं और यह फिल्म इन्हीं लोगों के बारे में बात करती है-बिना किसी पूर्वाग्रह के, बिना किसी फूहड़ता के।