Showing posts with label heeba shah. Show all posts
Showing posts with label heeba shah. Show all posts

Monday, 3 April 2017

रिव्यू-उम्मीदें जगाती है ‘पूर्णा’

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)

हिन्दी फिल्में लड़कियों को लगातार सशक्त दिखाने लगी हैं।दंगलनेम्हारी छोरियां छोरों से कम हैं केकहा था तोपूर्णाअबलड़कियां कुछ भी कर सकती हैंका नारा बुलंद कर रही है। इन दोनों फिल्मों की कहानी एक जैसी लग सकती है लेकिन दोनों में काफी फर्क है और सच यह है किपूर्णामें ज्यादा गहरी बातें कही गई हैं। बस, दिक्कत यह रही कि इस फिल्म को आमिर खान जैसा कोई बड़ा स्टार मिल सका नहीं तो यह भी टिकट-खिड़की पर धमाल करती।