रोहित शैट्टी कॉमेडी फिल्में बनाने में माहिर समझे जाते हैं। अपनी ‘गोलमाल’ सीरिज़ की फिल्मों में वह और अजय देवगन यह महारत बखूबी दिखा चुके हैं। इसलिए जब आप ‘बोल बच्चन’ देखने जाते हैं तो आपके दिल में बड़े अरमान होते हैं। लगता है कि आज तो हंसते-हंसते थक ही जाएंगे। ऊपर से रोहित ने इस फिल्म को बनाने के लिए हृषिकेष मुखर्जी की अमोल पालेकर वाली क्लासिक कॉमेडी ‘गोलमाल’ के अधिकार भी खरीदे हैं। पर क्या सचमुच ऐसा हो पाया? क्या ‘बोल बच्चन’ अमोल पालेकर वाली ‘गोलमाल’ के आसपास भी खड़ी हो सकी? उदासी भरा जवाब है-नहीं,
बिल्कुल नहीं।
