Showing posts with label abhishek bachchan. Show all posts
Showing posts with label abhishek bachchan. Show all posts

Tuesday, 6 July 2021

ओल्ड रिव्यू-‘बोल वचन’ ही है यह ‘बोल बच्चन’

रोहित शैट्टी कॉमेडी फिल्में बनाने में माहिर समझे जाते हैं। अपनीगोलमालसीरिज़ की फिल्मों में वह और अजय देवगन यह महारत बखूबी दिखा चुके हैं। इसलिए जब आपबोल बच्चनदेखने जाते हैं तो आपके दिल में बड़े अरमान होते हैं। लगता है कि आज तो हंसते-हंसते थक ही जाएंगे। ऊपर से रोहित ने इस फिल्म को बनाने के लिए हृषिकेष मुखर्जी की अमोल पालेकर वाली क्लासिक कॉमेडीगोलमालके अधिकार भी खरीदे हैं। पर क्या सचमुच ऐसा हो पाया? क्याबोल बच्चनअमोल पालेकर वालीगोलमालके आसपास भी खड़ी हो सकी? उदासी भरा जवाब है-नहीं, बिल्कुल नहीं।

Friday, 14 September 2018

रिव्यू-‘प्यार’ और ‘फ्यार’ के बीच झूलती ‘मनमर्ज़ियां’

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
छोटे शहर की बोल्ड-बिंदास लड़की। अपने बॉय-फ्रैंड के साथ मौज-मज़े करती लड़की। दुनिया भर से पंगा लेती, भिड़ती लड़की। विदेश से शादी करने आया एक सीधा लड़का। आते ही उसे भा गई यह लड़की। उसकी हकीकत जान कर भी उससे शादी करने को तुला लड़का। (तनु वैड्स मनुयाद रही है...?) मर्ज़ी होते हुए भी लड़की ने कर ली इस सीधे लड़के से शादी। लड़की अब भी बगावती तेवर अपनाए हुए है और लड़का उसका दिल जीतने में लगा है। यहां तक कि लड़की की खुशी के लिए वह उसे छोड़ने को भी तैयार हो जाता है। (हम दिल दे चुके सनमयाद रही है...?) इस कहानी को बनाया है अनुराग कश्यप ने जो इससे पहले भी देव डीमें एक प्रेम-त्रिकोण दिखा चुके हैं। तो जनाब, कुल मिला कर मामला यह कि कहानी है हम दिल दे चुके सनमवाली, सैटअप है तनु वैड्स मनुवाला और ट्रीटमैंट है देव डीवाला। कुछ इस तरह से की हैं अनुराग ने मनमर्ज़ियां। अब की हैं, तो की हैं।