-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
नूर रॉयचौधरी-जर्नलिस्ट, नहीं जोकर जर्नलिस्ट। ऐसा वह खुद को और साथी पत्रकारों को भी कहती है। खुद से बातें करती है। खुद की हर चीज से उसे दिक्कत है। अपनी लुक, अपने वजन, अपनी सैक्स-लाइफ, नौकरी...। उसकी एक स्टोरी से बवंडर उठता है और फिर वह खुद उसे बवंडर की अगुआई करने के लिए उठ खड़ी होती है।
