Showing posts with label shakti anand. Show all posts
Showing posts with label shakti anand. Show all posts

Thursday, 28 March 2019

रिव्यू-‘द शोले गर्ल’ देखनी चाहिए? जी गुरु जी...!

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critic Reviews)
इस फिल्म के नाम से अगर आप यह सोच रहे हैं कि इसमें आपको हेमा मालिनी की ज़िंदगी दिखाई जा रही है तो ज़रा रुकिए। यह कहानी है दरअसल उस स्टंट-बाला की जिसने अपने वक्त की हर छोटी-बड़ी अभिनेत्री की डुप्लिकेट बन कर कैमरे के सामने उनके लिए स्टंट किए, अपनी जान जोखिम में डाली, चोटें खाईं। लेकिन लोगों ने फिल्म देख कर उसकी नहीं बल्कि उन अभिनेत्रियों की ही तारीफ की। लोग उसकी तारीफ करते भी तो कैसे? कोई उसके नाम से वाकिफ था, चेहरे से। शोलेमें हेमा मालिनी के लिए स्टंट करने के बाद उसे शोले गर्लका नाम मिला भी तो सिर्फ इंडस्ट्री के भीतर। सच कहूं तो इस फिल्म के आने तक मैं भी नहीं जानता था कि इस बहादुर औरत का नाम है-रेशमा पठान।