नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस फिल्म ‘इज़ लव एनफ? सर’ में एक तरफ है जवान विधवा काम वाली बाई रत्ना, जो अपने काम, ज़िम्मेदारियों और इमेज के प्रति हर पल सतर्क और चौकन्नी रहती है। दूसरी तरफ उसका मालिक अश्विन ‘सर’ परिवार के लिए अपनी खुशियों को ताक पर रख देने वाला गंभीर मिज़ाज का रईस युवा नायक है। अभी-अभी उसकी शादी टूटी है और वह हताश है। रत्ना उसे उम्मीद देती है। एक घर में रहते हुए ये दोनों करीब आते हैं। अश्विन को ‘लोग क्या कहेंगे’ की परवाह नहीं लेकिन रत्ना के लिए यह रिश्ता इतना आसान नहीं।
