Showing posts with label Gul Makai. Show all posts
Showing posts with label Gul Makai. Show all posts

Saturday, 1 February 2020

रिव्यू-तालीम और तालिबान के बीच अटकी ‘गुल मकई’

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
15 साल की मलाला अपने पिता से पूछती है-तालिबान की आखिर स्कूल से क्या दुश्मनी है?’ जवाब मिलता है-क्योंकि जो शिक्षित होते हैं, उन्हें फिर जिहाद या गलत हदीस (सीख) की तरफ ले जाना नामुमकिन होता है।