Showing posts with label Kapoor & Sons review. Show all posts
Showing posts with label Kapoor & Sons review. Show all posts

Wednesday, 18 March 2020

ओल्ड रिव्यू-उलझनें सुलझाते हैं ‘कपूर एंड सन्स’

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
हर फैमिली में प्रॉब्लम होती हैं पर वो खुशनसीब हैं जिनकी कोई फैमिली होती है...
आप कहेंगे कि कपूर एंड सन्सकी समीक्षा में प्रेम रतन धन पायोका डायलॉग क्यो?
दरअसल इस फिल्म की कहानी भी फैमिली प्रॉब्लम्स के इर्द-गिर्द ही घूमती है जो बताती है कि अपनी ईगो के चलते दूसरों की गलतियों को माफ और अपनी गलतियों को स्वीकार करने में हम लोग अक्सर इतनी देर लगा देते हैं कि हमारा आज कड़वाहट में बीतने लगता है और आने वाला कल पछतावे में।