Showing posts with label My Client's Wife. Show all posts
Showing posts with label My Client's Wife. Show all posts

Sunday, 26 July 2020

स्पॉट बॉय से ‘माई क्लाईंट्स वाइफ’ तक का सफर

-दीपक दुआ...
क्या आप यकीन करेंगे कि अपनी फिल्म इंडस्ट्री में एक निर्देशक ऐसा भी है जिसकी बनाई तीन शॉर्ट-फिल्मों को तकरीबन 19 करोड़ लोग देख चुके हैं लेकिन इस शख्स की शुरूआत फिल्मों के सैट पर दूसरों को चाय-पानी पिलाने वाले स्पॉट बॉय के तौर पर हुई थी। इस निर्देशक की पहली फीचर फिल्ममाई क्लाईंट्स वाइफ’ 31 जुलाई, 2020 को रही है। इनका नाम है प्रभाकरमीना भास्करपंत। आप पूछेंगे कि यह कैसा नाम? तो इसका जवाब यह है कि प्रभाकर पंत नाम के इन निर्देशक महोदय ने अपने नाम में अपने माता-पिता का नाम भी शामिल कर रखा है।