Showing posts with label Prabhakar Pant. Show all posts
Showing posts with label Prabhakar Pant. Show all posts

Thursday, 30 July 2020

रिव्यू-चौंकाती है ‘माई क्लाईंट्स वाइफ’

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
छत्तीसगढ़ का रायपुर शहर। हवालात में बंद रघु राम सिंह पर आरोप है कि उसने अपनी बीवी सिंदूरा से मारपीट की। लेकिन उसका कहना है कि सिंदूरा उसे फंसाना चाहती है। उधर सिंदूरा का कहना है कि रघु राम झूठ बोल रहा है। रघु राम का वकील मानस वर्मा कन्फ्यूज़ है कि किसे सच माने। तफ्तीश के दौरान उसे कुछ और संदिग्ध बातें पता चलती हैं। कुछ और संदिग्ध हरकतें होती हैं, कुछ और संदिग्ध लोग सामने आते हैं। और जब अंत में राज़ खुलता है तो...!

Sunday, 26 July 2020

स्पॉट बॉय से ‘माई क्लाईंट्स वाइफ’ तक का सफर

-दीपक दुआ...
क्या आप यकीन करेंगे कि अपनी फिल्म इंडस्ट्री में एक निर्देशक ऐसा भी है जिसकी बनाई तीन शॉर्ट-फिल्मों को तकरीबन 19 करोड़ लोग देख चुके हैं लेकिन इस शख्स की शुरूआत फिल्मों के सैट पर दूसरों को चाय-पानी पिलाने वाले स्पॉट बॉय के तौर पर हुई थी। इस निर्देशक की पहली फीचर फिल्ममाई क्लाईंट्स वाइफ’ 31 जुलाई, 2020 को रही है। इनका नाम है प्रभाकरमीना भास्करपंत। आप पूछेंगे कि यह कैसा नाम? तो इसका जवाब यह है कि प्रभाकर पंत नाम के इन निर्देशक महोदय ने अपने नाम में अपने माता-पिता का नाम भी शामिल कर रखा है।