Showing posts with label khandaani shafakhana review. Show all posts
Showing posts with label khandaani shafakhana review. Show all posts

Friday, 2 August 2019

रिव्यू-बेअसर पुड़िया देता ‘ख़ानदानी शफ़ाखाना’

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
पंजाब के होशियार पुर में खानदानी शफाखाना यानी सैक्स क्लिनिकचलाने वाले हकीम ताराचंद (कुलभूषण खरबंदा) अपनी वसीयत में अपना यह दवाखाना अपनी भानजी बेबी बेदी (सोनाक्षी सिन्हा) के नाम कर गए-इस शर्त के साथ कि कम से कम छह महीने उसे यह क्लिनिक चलाना पड़ेगा, उसके बाद ही वह उसे बेच पाएगी। बेमन से बेबी ने यह काम शुरू किया। धीरे-धीरे उसका मन इसमें रमने लगा। लेकिन घर-परिवार, दुनिया वाले उसके खिलाफ हो गए। हाय रब्बा, लड़की होकर ऐसे वालाक्लिनिक चलाती है, सरेआम सैक्सकी बात करती है...! लेकिन बेबी ठहरी होशियार पुर की होशियार लड़की। उसने हार थोड़े ही माननी है...!