लड़कियों को अगवा करके अपने क्लाईंट से उनकी ज़बर्दस्ती शादी करवाने वाले अपने बॉस के कहने पर भंवरा और कट्टनी एक लड़की को उठा तो लाए हैं लेकिन शादी हो गई है कैंसिल। अब जंगल वाली फैक्ट्री में इस लड़की संग ये दोनों ‘अकेले’ हैं। दिक्कत दरअसल यह है कि यह लड़की कभी तो नॉर्मल रहती है और कभी इसमें घुस आता है भूत। ओह सॉरी, भूत नहीं भूतनी। और वो भी सीनियर वाली यानी चुड़ैल। और चुड़ैल भी कैसी-मुड़िया पैरी, जिसके पैर मुड़े होते हैं-पंजे पीछे और एड़ी आगे। लेकिन इससे भी बड़ी दिक्कत यह कि इस नॉर्मल लड़की ‘रूही’ से भंवरा को प्यार हो गया है और इसके चुड़ैल वाले रूप ‘अफ्ज़ा’ से कट्टनी को। अब कौन करेगा इससे शादी? किसका घर आबाद होगा और किसकी होगी बर्बादी?
Showing posts with label mrighdeep singh lamba. Show all posts
Showing posts with label mrighdeep singh lamba. Show all posts
Thursday, 11 March 2021
Friday, 2 August 2019
रिव्यू-बेअसर पुड़िया देता ‘ख़ानदानी शफ़ाखाना’
-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
पंजाब के होशियार पुर में खानदानी शफाखाना यानी ‘सैक्स क्लिनिक’ चलाने वाले हकीम ताराचंद (कुलभूषण खरबंदा) अपनी वसीयत में अपना यह दवाखाना अपनी भानजी बेबी बेदी (सोनाक्षी सिन्हा) के नाम कर गए-इस शर्त के साथ कि कम से कम छह महीने उसे यह क्लिनिक चलाना पड़ेगा,
उसके बाद ही वह उसे बेच पाएगी। बेमन से बेबी ने यह काम शुरू किया। धीरे-धीरे उसका मन इसमें रमने लगा। लेकिन घर-परिवार,
दुनिया वाले उसके खिलाफ हो गए। हाय ओ रब्बा, लड़की होकर ‘ऐसे वाला’ क्लिनिक चलाती है, सरेआम ‘सैक्स’
की बात करती है...! लेकिन बेबी ठहरी होशियार पुर की होशियार लड़की। उसने हार थोड़े ही माननी है...!
पंजाब के होशियार पुर में खानदानी शफाखाना यानी ‘सैक्स क्लिनिक’ चलाने वाले हकीम ताराचंद (कुलभूषण खरबंदा) अपनी वसीयत में अपना यह दवाखाना अपनी भानजी बेबी बेदी (सोनाक्षी सिन्हा) के नाम कर गए-इस शर्त के साथ कि कम से कम छह महीने उसे यह क्लिनिक चलाना पड़ेगा,
उसके बाद ही वह उसे बेच पाएगी। बेमन से बेबी ने यह काम शुरू किया। धीरे-धीरे उसका मन इसमें रमने लगा। लेकिन घर-परिवार,
दुनिया वाले उसके खिलाफ हो गए। हाय ओ रब्बा, लड़की होकर ‘ऐसे वाला’ क्लिनिक चलाती है, सरेआम ‘सैक्स’
की बात करती है...! लेकिन बेबी ठहरी होशियार पुर की होशियार लड़की। उसने हार थोड़े ही माननी है...!Saturday, 9 December 2017
रिव्यू-पंचर कॉमेडी है ‘फुकरे रिटर्न्स’
-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
‘फुकरे’ लौट आए हैं। यूं तो पिछली फिल्म को आए करीब साढ़े चार साल बीत चुके हैं लेकिन ‘फुकरे रिटर्न्स’ के अंदर कहानी सिर्फ एक साल आगे खिसकी है। भोली पंजाबन जुगत लड़ा कर जेल से बाहर आ गई है और आते ही उसने इन फुकरों की नाक में दम कर दिया है। चूचा को अब लॉटरी वाला सपना नहीं बल्कि भविष्य में होने वाली कोई घटना दिखाई देने लगी है। लेकिन इस बार ये लोग भोली को नहीं बल्कि नेता बाबू लाल भाटिया को पाठ पढ़ाने में लगे हैं।
(दीपक दुआ फिल्म समीक्षक व पत्रकार
हैं। 1993 से फिल्म-पत्रकारिता में सक्रिय।
मिजाज से घुमक्कड़। अपने ब्लॉग ‘सिनेयात्रा डॉट कॉम’ (www.cineyatra.com) के अलावा विभिन्न समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, न्यूज पोर्टल आदि के लिए नियमित
लिखने वाले दीपक रेडियो व टी.वी. से भी जुड़े हुए हैं।)
‘फुकरे’ लौट आए हैं। यूं तो पिछली फिल्म को आए करीब साढ़े चार साल बीत चुके हैं लेकिन ‘फुकरे रिटर्न्स’ के अंदर कहानी सिर्फ एक साल आगे खिसकी है। भोली पंजाबन जुगत लड़ा कर जेल से बाहर आ गई है और आते ही उसने इन फुकरों की नाक में दम कर दिया है। चूचा को अब लॉटरी वाला सपना नहीं बल्कि भविष्य में होने वाली कोई घटना दिखाई देने लगी है। लेकिन इस बार ये लोग भोली को नहीं बल्कि नेता बाबू लाल भाटिया को पाठ पढ़ाने में लगे हैं।
चूचा के साथ हर बार कुछ न कुछ अनोखा होता रहे और ये चारों किसी मुश्किल में पड़ कर निकलते रहें तो यकीन मानिए ‘फुकरे’ सीरिज़ की फिल्में शानदार, यादगार हो सकती हैं। लेकिन अपनी इस दूसरी ही कोशिश में इसे लिखने और बनाने वाले जिस कदर चूक गए हैं, उससे इस सीरिज़ का भविष्य चाहे जैसा हो, वर्तमान तो धुंधला ही दिख रहा है। ठोक-पीट कर जबरन सीक्वेल बनाया जाए तो ऐसा ही होता है।
ऐसा नहीं है कि फिल्म एकदम ही खोखली है। 2013 में आई ‘फुकरे’ अपने जिन तत्वों के दम पर हौले-हौले चलती हुई दर्शकों के दिलोदिमाग पर छा कर कामयाब कहलाई थी, वे सभी बातें उसके इस सीक्वेल में भी हैं। लेकिन दिक्कत यही है कि वैसी ही सारी बातें हैं, जो पिछली बार थीं और इस बार न तो ये बातें फ्रेश लग रही हैं और न दमदार। कहानी भी जबरन खिंची हुई लगती है।
चूचा के साथ हुई अनोखी घटना फिल्म शुरू होने के एक घंटे बाद सामने आती है। तब तक यह आपको इधर-उधर गलियों में घुमाती रहती है। और इसके बाद भी इसने कोई हाईवे नहीं पकड़ा है। ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर लड़खड़ाती हुई यह आपको बराबर झटके देती है और अहसास कराती है कि इस कहानी का इंजन पुराना पड़ा चुका है, टायर घिस चुके हैं, भले ही ऊपर से रंग-रोगन शानदार किया गया हो। अरे, सिर्फ गैग्स और पंचेस पर ही हंसना हो तो टी.वी. के पकाऊ काॅमेडी शोज़ बुरे हैं क्या?
एक बड़ी कमी यह भी रही कि इस बार कहानी में सारे किरदारों को विस्तार नहीं दिया गया। पुलकित सम्राट इस बार केंद्र में दिखे ही नहीं। मनजोत सिंह, अली फ़ज़ल, विशाखा सिंह, प्रिया आनंद वगैरह की जरूरत ही महसूस नहीं करवाई गई। यहां तक कि पंडित जी और भोली पंजाबन का किरदार भी हल्का ही रहा। वो तो पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा काबिल कलाकार हैं जो अपनी कोशिशों से अपने किरदारों को ऊपर ले गए। हां, नेता बाबू लाल का रोल इस बार काफी बड़ा रहा और राजीव गुप्ता ने उसे सधे हुए ढंग से निभाया भी। चूचा बने वरुण अपनी सीमित अदाओं के बावजूद पर्दे पर जब-जब दिखे, अच्छे लगे। अगर वह हास्य-श्रेणी में कोई अवार्ड भी ले उड़ें तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
बीफ, स्वैग, येल यूनिवर्सिटी, व्हाट्सऐप, कॉमनवैल्थ घोटाला वगैरह पर कमैंट करके फिल्म मौजूं होने का अहसास भले ही कराए लेकिन इसकी जरूरत से ज्यादा और जबरन खींची गई स्क्रिप्ट के साथ-साथ कॉमेडी उपजाने के लिए इस्तेमाल किए गए घिसे-पिटे तीर-तुक्के इसे एक औसत फिल्म का दर्जा ही देते हैं। इस बार तो म्यूजिक भी कमजोर रहा।
अगर इन फुकरों ने इसी तरह अधकचरे अंदाज में ही आना है तो बेहतर होगा कि इनसे कहा जाए-भैया, तुम यहीं से रिटर्न हो लो। तुम अपने घर में खुश रहो और हम अपने घर में पिछली वाली ‘फुकरे’ देख कर खुश हो लेंगे।
अपनी रेटिंग-दो स्टार
Subscribe to:
Posts (Atom)