Showing posts with label mahesh narayanan. Show all posts
Showing posts with label mahesh narayanan. Show all posts

Saturday, 7 August 2021

रिव्यू-सिने-रसिकों के लिए मलयालम ‘मालिक’

मलयालम में बनने वाले संजीदा सिनेमा को देश-विदेश के सिने-प्रेमी दर्शकों ने हमेशा ही मान दिया है। इधर डेढ़-दो साल से .टी.टी. के मंचों के ज़रिए मलयालम में बन रही फिल्मों ने सरहदों को लांघा और भाषाओं बांधों को तोड़ा है। हाल के समय मेंजोजी, ‘दृश्यम 2’, ‘ ग्रेट इंडियन किचन, ‘अय्यपनम कोशियम, ‘जल्लीकट्टू, ‘ट्रांस, ‘सी यू सूनजैसी अनेक मलयालम फिल्मों को अंग्रेज़ी सब-टाइटल्स के साथ गैर-मलयाली दर्शकों ने भी जी भर कर सराहा है। अमेज़न प्राइम पर आई महेश नारायणन की यह फिल्ममालिकभी यही कर रही है।