Showing posts with label shivangi gautam. Show all posts
Showing posts with label shivangi gautam. Show all posts

Saturday, 22 August 2020

रिव्यू-तंग सोच को ठेंगा दिखाती ‘मी रक़्सम’

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
भरतनाट्यम-भारत का डांस। हमाराअपनाडांस। लेकिन अगर कोईपरायाभी इसे करना चाहे तो हम उसे रोकते नहीं हैं। ऐसी ही एकपराईलड़की मरियम और उसके पिता के संघर्षों की कहानी है यह। मां की असमय मौत के बाद किशोरी मरियम का मन हुआ कि वह भरतनाट्यम सीखे। पिता सलीम ने रोका नहीं, उलटे साथ दिया। लेकिन आड़े गए तंग सोच वाले वे लोग जिन्होंने समाज की हर बात का ठेका ले रखा है। हाशिम सेठ के इशारे पर सलीम को उसकेअपनोंने ही दुत्कारना शुरू कर दिया। उधर जयप्रकाश जैसे लोग भी भला कहां खुश थे एकपराईलड़की को यह डांस करते देख कर।