Showing posts with label urvashi rautela. Show all posts
Showing posts with label urvashi rautela. Show all posts

Thursday, 15 July 2021

ओल्ड रिव्यू-न ‘ग्रेट’ न ‘ग्रैंड’, बस हल्की ‘मस्ती’

अगर सैक्स कॉमेडी लोगों को पसंद आतीं तो रिलीज़ होने से हफ्ता भर पहले लीक हो कर यह फिल्म हर जवां मोबाइल फोन में घूम रही होती।
 
अगर लोग इस तरह की फिल्मों के दीवाने होते तो ये बनतीं और ही कामयाबी पातीं।
 
अब बात यह कि क्या यह फिल्म वह मस्ती, वह मनोरंजन, वह गुदगुदाहट पैदा कर पाई है जिसके लिएमस्तीसीरिज़ की फिल्में जानी जाती हैं?

Sunday, 11 March 2018

रिव्यू-‘हेट स्टोरी’... आंखें सेंक लो थोड़ी

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
जब खुद (महेश, मुकेश, विक्रम) भट्टों के भट्ठे से एक ही तरह की घिसी-पिटी, कच्ची-पक्की ईंटों जैसी फिल्में रही हों तो उनके चेले विशाल पंड्या से ज्यादा बड़ी उम्मीदें भला क्यों लगाई जाएं? वैसे भी हेट स्टोरीसीरिज़ की फिल्मों का तय फाॅर्मूला है-किसी की हेट वाली स्टोरी में किसी की हाॅट वाली बाॅडी का खुल्लम-खुल्ला दर्शन। दर्शक भी इनके तय ही हैं जो बिना हमारी-आपकी तरह चूं-चां किए इन फिल्मों को पचा लेते हैं। हां, अभी तक की फिल्मों में थोड़ी कायदे की कहानी और सलीके के एक्टर हुआ करते थे, इस बार ये सब नहीं है तो क्या हुआ। एक बार दुकान चल जाने के बाद जरूरी तो नहीं कि माल की क्वालिटी वही पुरानी वाली रखी जाए?