Showing posts with label yashraj films. Show all posts
Showing posts with label yashraj films. Show all posts

Saturday, 6 March 2021

यशराज की वजह से थिएटरों में लौटेगी रौनक...!

-दीपक दुआ
करीब साल भर से फाका झेल रहे सिनेमाघरों में पुरानी रौनकें लौटने वाली हैं। साल 2020 के मार्च महीने की 13 तारीख को इरफान वाली फिल्मअंग्रेजी मीडियमकी रिलीज़ के दिनों में ही विभिन्न राज्यों ने सिनेमाघर बंद करने शुरू कर दिए थे और फिर पूरे देश में लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों पर ताले ही लग गए थे। बाद में थिएटर खुले भी तो सख्त दिशा-निर्देशों, बड़ी फिल्मों की कमी और भीड़भाड़ से दूर रहने की ज्यादातार दर्शकों की कोशिशों ने इन्हें सफल नहीं होने दिया और बहुत सारे थिएटर फिर से बंद हो गए। लेकिन अब उम्मीद है कि सिनेमाघरों में पहले वाली रौनकें फिर से दिखेंगी। उम्मीद की यह रोशनी यशराज फिल्म्स के उस ऐलान के बाद आई जिसमें उन्होंने इस साल रिलीज़ होने वाली अपनी पांच बड़ी फिल्मों की तारीखें घोषित कीं। उनके इस ऐलान के बाद और भी कई निर्माताओं ने अपनी फिल्में थिएटरों में लाने की घोषणा कर डाली। तो आइए, यशराज की उन पांचों फिल्मों पर नज़र दौड़ा ली जाए, जो इस साल रही है-

Saturday, 14 December 2019

रिव्यू-कड़वे हालात दिखाती है ‘मर्दानी 2’

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
आपके दोस्त का एक्सीडैंट हो गया है। आप कहें तो मैं आपको हॉस्पिटल तक छोड़ दूं...? और फिर मिलती है उस लड़की की लाश-बुरी तरह से मसली हुई, कुचली हुई।

अपने मौजूदा समाज की यह कड़वी और स्याह तस्वीर है जिसमें दूसरों पर भरोसा करने वाली लड़कियां का सिर्फ भरोसा ही नहीं टूटता, उनका ज़मीर, इज़्ज़त, शरीर, वजूद, सब कुचला जाता है उस मर्द जातद्वारा जिसे गुरूर है अपने श्रेष्ठ होने पर। जिसे यकीन है कि वह औरतों से कहीं बेहतर है, खासतौर से उन औरतों से जिनके पास अपना दिमाग है, अपनी आवाज़ है, जो स्मार्ट हैं, या होना चाहती हैं। ऐसी औरतें, चाहें घरों में हों, दफ्तरों में, सड़कों पर या सोसायटी में, ये श्रेष्ठमर्द मौका मिलते ही उसे दबा देना चाहते हैं, चुप करा देना चाहते हैं, खत्म कर देना चाहते हैं।

Saturday, 10 November 2018

कहीं ये लोग ‘ठग्स ऑफ बॉक्स-ऑफिस’ तो नहीं?

-दीपक दुआ...
तो लीजिए जनाब, इस गुरुवार को रिलीज हुई ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को रविवार तक देखने के लिए दर्शकों को आम हफ्तों से ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। जी हां, दिवाली का मौका और उस पर से सिर्फ एक बड़ी फिल्म की आवक, यानी पूरा बाजार अपने कब्जे में कर लेने के बाद इस फिल्म की निर्माता कंपनी यशराज की वितरण-टीम ने देश भर के अपने प्रदर्शकों को पिछले दिनों यह निर्देश दिया कि वे अपने कंट्रोल में आने वाले तमाम सिनेमाघरों की टिकटों के रेट इस चार दिन लंबे वीकएंड के लिए बढ़ा दें। जाहिर है कि दिवाली के मौके पर आने वाली बड़े सितारों वाली भव्य बजट में बनी इस फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता को भुनाने और अपनी जेबों को जरूरत से ज्यादा भरने के लिए यह कवायद की गई है।

Thursday, 8 November 2018

रिव्यू-ठग्स ऑफ बॉलीवुड है यह

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
आखिर एक लंबे इंतज़ार और काफी सारे शोर-शराबे के बाद ठग्स ऑफ हिन्दोस्तानकी बंद मुट्ठी खुल ही गई। और अब आप यह जानना चाहेंगे कि यह फिल्म कैसी है? क्या इस फिल्म पर अपनी मेहनत और ईमानदारी (या बेईमानी) से कमाए गए पैसे खर्च किए जाएं या फिर इसे छोड़ दिया जाए? चलिए, शुरू करते हैं।