Tuesday, 16 May 2017

हस्तशिल्पियों के लिए ऑनलाइन बाजार

अपने देश में हथकरघा और हस्तशिल्प का विशाल बाजार है लेकिन दिक्कत यह है कि कारीगरों को उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए कमीशनखोरों की एक लंबी कतार का सामना करना पड़ता है। हालांकि कई जगहों पर कुछ एक सहकारी समितियां अच्छा काम कर रही हैं मगर अभी भी हाथ से बनी चीजें हर जगह उचित कीमत पर नहीं पहुंच पा रही हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए डायरेक्ट क्रिएट नाम की एक कंपनी ने कारीगरों, डिजाइनरों, निर्माताओं, विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को ऑनलाइन जोड़ रही है। डायरेक्ट क्रिएट डॉट कॉम नाम की इस वेबसाइट को मिले शुरूआती रिस्पांस से उत्साहित होकर अब ये लोग आने वाले दिनों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कारीगरों को जोड़ने का अभियान चला रहे हैं।

डायरेक्ट क्रिएट के संस्थापक राजीव लुंकड़ बताते हैं कि राजस्थान में सांगनेर, बाड़मेर, कोटा, सीकर, उत्तर प्रदेश में वाराणसी, निजामाबाद, फिरोजाबाद, भदोई और मध्य प्रदेश में बस्तर, चंदेरी, बाघ, महेश्वर, ढोकरा, भील जैसे क्षेत्रों के करीब एक हजार हस्तशिल्पियों के अलावा 200 नए डिजाइनरों को भी इस अनोखे मंच से जोड़ा जाएगा। राजीव कहते हैं कि हमारा मकसद सिर्फ सामान बेच कर मुनाफा कमाना ही नहीं बल्कि उस मुनाफे के पर्याप्त हिस्से को सही हाथों में पहुंचाना और भारत की प्राचीन शिल्प परंपराओं को जीवित रखना भी है।


Monday, 15 May 2017

‘हॉफ गर्लफ्रैंड’ की टीम ने कीं ढेरों बातें


-दीपक दुआ...
 
सोशल मीडिया और डिज़िटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से फिल्म वाले भी अछूते नहीं हैं। अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए अब फिल्म इंडस्ट्री के लोग किसी भी प्लेटफाॅर्म को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। हॉफ गर्लफ्रैंडको ही लीजिए। 19 मई को रिलीज होने जा रही मोहित सूरी की इस फिल्म के हीरो अर्जुन कपूर, हीरोइन श्रद्धा कपूर और लेखक चेतन भगत ने हाल ही में अपने प्रशंसकों से ऑनलाइन खूब सारी बातें की। यूसी-न्यूज द्वारा आयोजित इस बातचीत के दौरान लोगों ने इनसे एक घंटे तक जम कर सवाल पूछे और इन्होंने भी खुल कर जवाब दिए। गौरतलब है कि यह फिल्म मशहूर लेखक चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर बनी है। चेतन ने कहा कि हालांकि फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किए गए हैं लेकिन फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है और उन्हें यकीन है कि लोग इसे जरूर पसंद करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इसके बाद उनके उपन्यास रिवोल्यूशन 2020’ पर फिल्म बनेगी। चेतन के उपन्यासों पर अभी तक हैलो’, ‘काय पो चे’, ‘3 ईडियट्सऔर ‘2 स्टेट्सबन चुकी हैं। वहीं इस फिल्म में नायक माधव झा का रोल निभा रहे अर्जुन कपूर ने कहा कि पहली बार यह रोल पढ़ते ही वह इसे करने को उतावले हो उठे थे। फिल्म की नायिका रिया सोमानी बनीं श्रद्धा कपूर कहती हैं कि डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ उनकी यही तीसरी फिल्म है इसलिए उन्हें इसकी सफलता पर पूरा भरोसा है।

Sunday, 14 May 2017

आखिर फिल्में क्यों बनाते हैं संत गुरमीत राम रहीम सिंह...?


-दीपक दुआ...

पिछले दिनों जब हम डॉ. एम.एस.जी. के नाम से लोकप्रिय संत गुरमीत राम रहीम सिंह से मिलने हरियाणा में सिरसा स्थित उनके डेरा सच्चा सौदा में थे तो वहां हमने उनसे कई सारे सवाल पूछे जिनका उन्होंने खुल कर जवाब भी दिया।

अपनी नई फिल्म जट्टू इंजीनियरके बजट के बारे में वह बताते हैं कि उनकी फिल्मों में बजट बहुत ज्यादा नहीं होता है क्योंकि हम लोग ज्यादातर बेकार पड़ी चीजों से ही सैट बना लेते हैं।

अपनी फिल्मों से होने वाले मुनाफे के इस्तेमाल को लेकर पूछे गए सवाल पर बाबा बताते हैं कि हमारे यहां एक ऐसा अस्पताल है जिसमें ऐसी-ऐसी मशीनें हैं जो शायद एम्स के पास भी हों और यहां गरीबों का मुफ्त इलाज होता है। एक फिल्म के मुनाफे से उन्होंने स्किन बैंक बनाया है, आगे हड्डियों का बैंक बनाना है और थैलेसीमिया को खत्म करना है।

अगर संत गुरमीत राम रहीम सिंह को दूसरे निर्माताओं की फिल्में ऑफर हों तो क्या वह करना चाहेंगे? इस पर वह खुल कर बात करते हैं। बाबा से पूछा जाता है कि क्या वह खुद के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे कलाकारों को लेकर भी फिल्में बनाना चाहेंगे? इस सवाल पर वह बिना रुके जवाब देते हैं। पूरा इंटरव्यू देखने के लिए इस ब्लॉग के नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।
यहाँ क्लिक कर के देखिए इंटरव्यू का वीडियो...
Click here for Full Interview of Dr.MSG-Saint Gurmeet Ram Rahim Singh