Showing posts with label alam khan. Show all posts
Showing posts with label alam khan. Show all posts

Wednesday, 15 July 2020

रिव्यू-छोटे शहर की लवली-सी कहानी ‘चमन बहार’

-दीपक दुआ... (Featured in IMDb Critics Reviews)
छत्तीसगढ़ का एक छोटा-सा शहर। यहां हर कोई हर किसी को जानता है। लेकिन बिल्लू यानी प्रेम कुमार  यादव को अपनी खुद की पहचान बनानी है। सो, पिता की तरह जंगल विभाग की चपरासीगिरी करके वह शहर से बाहर वाली सड़क पर पान का खोखा लगा लेता है। सड़क वीरान है और बिल्लू का धंधा भी। पर तभी सामने वाले इकलौते घर में रहने आए इंजीनियर साहब की जवान होती लड़की के चक्कर में शहर भर के लौंडे-लपाड़ों की भीड़ वहां लगने लगती है। बिल्लू का धंधा चमकने लगता है और उसके अरमान भी। पहचान तो खैर, उसकी बन ही जाती है।