Showing posts with label swati semwal. Show all posts
Showing posts with label swati semwal. Show all posts

Sunday, 20 August 2017

रिव्यू-हल्के मीठे वाली ‘बरेली की बर्फी’

-दीपक दुआ...  (This review is featured in IMDb Critics Reviews)
बरेली की बिट्टी मिश्रा आजादख्याल है। सिगरेट, शराब, अंग्रेजी फिल्में, ब्रेक डांस और बागी तेवर उसकी पहचान हैं। एक उपन्यास बरेली की बर्फीकी नायिका में अपने ही जैसे गुणोंको पाकर वह उसके लेखक प्रीतम विद्रोही की खोज में लग जाती है। मदद करता है उस उपन्यास का असली लेखक चिराग दुबे। प्रेम-त्रिकोण की तमाम खींचतान के बाद अंत तो मीठा होना ही हुआ। भई, नाम में ही बर्फी जुड़ा है।