Showing posts with label Mudassar Aziz. Show all posts
Showing posts with label Mudassar Aziz. Show all posts

Sunday, 8 December 2019

रिव्यू-पति पत्नी और मसालेदार वो

रिव्यू-पति पत्नी और मसालेदार वो (Featured in IMDb Critics Reviews)
-दीपक दुआ...
1978 में आई बी.आर. चोपड़ा जैसे दिग्गज निर्देशक की फिल्म पति पत्नी और वोमें पति संजीव कुमार अपने ऑफिस की जवां सेक्रेटरी रंजीता से अपनी पत्नी विद्या सिन्हा की बीमारी का बहाना करके अफेयर चलाता है। उस फिल्म के इस रीमेक में कानपुर में सरकारी नौकरी कर रहा इंजीनियर कार्तिक आर्यन अपनी पत्नी भूमि पेढनेकर के किसी और के साथ अफेयर होने की बात कह कर अनन्या पांडेय की नजदीकियां हासिल करता है। एक कामयाब फिल्म का रीमेक बने और आज के दर्शकों की मसालेदार मनोरंजन पाने की चाहत को ध्यान में रख कर बने तो वह कामयाब होगी ही, क्लासिक भले ही न हो पाए। वैसे भी अब क्लासिक फिल्में किसे चाहिएं? जब दर्शक जंक-फूड से खुश हों तो फिल्म वाले भी क्यों ज़ोर लगाएं।

Saturday, 25 August 2018

रिव्यू-‘हैप्पी’ की भागमभाग में चीनी हेराफेरी

 -दीपक दुआ...  (This review is featured in IMDb Critics Reviews)
सर जी, ‘हैप्पी भाग जाएगीहिट हुई थी। उसका सीक्वेल बनाएं?
पर कहानी...?
कहानी का क्या है सर जी, पिछली बार हैप्पी पाकिस्तान गई थी इस बार चीन भेज देंगे। साथ में एक नई हैप्पी को भी जोड़ देंगे। कुछ इंडिया-चीन-पाकिस्तान कर देंगे। कुछ नामों की कन्फ्यूजन पैदा कर देंगे। एक-दो नए लोग जोड़ देंगे। बाकी, अपने बग्गा और आफरीदी तो होंगे ही। उर्दू-पंजाबी के चटकारे लगवा देंगे सर जी। मैं बता रहा हूं, फिल्म चल जाएगी। आप बस, हां कर दो।

Friday, 19 August 2016

रिव्यू-भाग कर जाइए ‘हैप्पी’ हो जाइए

-दीपक दुआ... (This review is featured in IMDb Critics Reviews)
करीब साढ़े छह बरस पहले आई अपनी पहली फिल्म दूल्हा मिल गयामें औंधे मुंह गिरने के बाद निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ अपनी इस दूसरी फिल्म में सिर्फ संभले हैं बल्कि सधी हुई चाल चलते हुए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में भी कामयाब हुए हैं।

अमृतसर की हैप्पी अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अपनी शादी से भागी तो गलती से लाहौर जा पहुंची और वह भी वहां के एक नामी नेता के घर में। नेता का बेटा कैसे उसके प्रेमी को पाकिस्तान लाता है और कैसे उन दोनों की शादी करवाता है, यही भागमभाग है इस कहानी में।