Showing posts with label jallikattu. Show all posts
Showing posts with label jallikattu. Show all posts

Wednesday, 10 February 2021

भारत की ‘जल्लीकट्टू’ हुई ऑस्कर से बाहर-ये 15 फिल्में अब दौड़ में

-दीपक दुआ...

आज सुबह के साढ़े चार बजे थे जब अमेरिका की ऑस्कर अकादमी से यह मेल आया किसर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म’ (जिसे पहलेविदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मकहा जाता था) के मुकाबले के लिए दुनिया भर से आईं 93 फिल्मों में से अगले राउंड के लिए 15 फिल्मों का चयन हो गया है। लपक कर मेल खोला क्योंकि इस बार भारत ने मलयालम की जिसजल्लीकट्टूको भेजा था उससे हर किसी को बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन तब निराशा हुई जब इन 15 फिल्मों मेंजल्लीकट्टूका नाम नज़र नहीं आया।
 

Sunday, 31 January 2021

भारत की ‘जल्लीकट्टू’ का ऑस्कर में इन फिल्मों से है मुकाबला

-दीपक दुआ...
अमेरिका की ऑस्कर अकादमी से मेल आया है।सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म’ (जिसे पहलेविदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मकहा जाता था) के पुरस्कार के लिए इस बार भारत ने मलयालम कीजल्लीकट्टूको भेजा है। भारत के अलावा 92 और देशों से फिल्में इस मुकाबले में उतरी हैं। उन फिल्मों और उनके देशों के नाम ये हैं, देख लीजिए-
 

Sunday, 1 December 2019

इफ्फी-सुनहरे बरस में फिल्मोत्सव की धूम

-दीपक दुआ...
1952 में शुरू हुए भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) ने इस बरस अपने 50वें संस्करण में कदम
रखा। इस सुनहरे मौके पर इफ्फी की रंगत कुछ अलग ही रही। 20 नवंबर की शाम करण जौहर के संचालन और अमिताभ बच्चन रजनीकांत जैसे दो महानायकों की उपस्थिति में इस समारोह की रंगारंग शुरूआत हुई। देश-विदेश की ढेरों उत्कृष्ट फिल्मों के प्रदर्शन के साथ-साथ सिनेमा से जुड़ी बहुतेरी गतिविधियां से यह उत्सव लबरेज रहा।
बदला रंग बदला रूप
1952 से लेकर अब तक इफ्फी के रूप-रंग में कई किस्म के बदलाव हुए हैं। पहले यह महोत्सव घुमंतू था। हर साल देश के अलग-अलग शहरों में होता था। लेकिन 2004 से यह गोआ में जाकर जम चुका है और अपनी एक अलग पहचान भी हासिल कर चुका है। गोआ में भी यह पहले 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक होता था। फिर यह 20 से 30 नवंबर तक होने लगा और 2016 से इसे 20 से 28 नवंबर तक आयोजित किया जाने लगा।