Showing posts with label sai tamhankar. Show all posts
Showing posts with label sai tamhankar. Show all posts

Friday, 30 July 2021

रिव्यू-मंज़िल तक पहुंचाती ‘मिमी’


-दीपक दुआ...  (This review is featured in IMDb Critics Reviews)
अमेरिका से आया एक जोड़ा राजस्थान की लड़की मिमी को 20 लाख रुपए में सरोगेट मदर बनने पर राज़ी करता है। यानी अब मिमी इस जोड़े के बच्चे को 9 महीने तक अपनी कोख में रखेगी और बच्चा पैदा करके उन्हें सौंप देगी। लेकिन अचानक यह जोड़ा लापता हो जाता है। अब मिमी अपने घरवालों को, समाज को क्या जवाब देगी...? बच्चा हुआ, मिमी उसे पालने लगी। कुछ साल बाद वे गोरे धमके और उससे अपना बच्चा मांगने लगे। अब मिमी क्या करेगी...?