Showing posts with label vishnuvardhan. Show all posts
Showing posts with label vishnuvardhan. Show all posts

Thursday, 12 August 2021

रिव्यू-तय ढर्रे पर चलता ‘शेरशाह’

1999 में हुई कारगिल की लड़ाई में भारत ने क्या खोया, क्या पाया और किस कीमत पर पाया, यह हम सब जानते हैं। उस युद्ध में जान लड़ाने और जान गंवाने वाले वीरों की कहानियों को सिनेमा में भी दिखाया गया जिनमें से एकएल..सी. कारगिलही अब तक सबसे प्रभावी कही जा सकती है। करण जौहर के बैनर से अमेज़न प्राइम पर आई यह फिल्मशेरशाहभी उससे ऊपर नहीं उठ पाई है। दरअसल वॉर-हीरोज़ की कहानियों का एक तय ढर्रा बना दिया गया है। उनका बचपन, रोमांस, सेना में जाने की ललक और सेना में रह कर दिखाए गए शौर्य के इर्द-गिर्द ही ये कहानियां घूमती हैं। यह फिल्म भी वैसी ही है।