Thursday, 15 July 2021

ओल्ड रिव्यू-न ‘ग्रेट’ न ‘ग्रैंड’, बस हल्की ‘मस्ती’

अगर सैक्स कॉमेडी लोगों को पसंद न आतीं तो रिलीज़ होने से हफ्ता भर पहले लीक हो कर यह फिल्म हर जवां मोबाइल फोन में घूम न रही होती।
 
अगर लोग इस तरह की फिल्मों के दीवाने न होते तो न ये बनतीं और न ही कामयाबी पातीं।
 
अब बात यह कि क्या यह फिल्म वह मस्ती, वह मनोरंजन, वह गुदगुदाहट पैदा कर पाई है जिसके लिए ‘मस्ती’ सीरिज़ की फिल्में जानी जाती हैं?

Sunday, 11 July 2021

रिव्यू-एक्शन इमोशन की फिल्मी घेराबंदी ‘टैंपल अटैक’ में

अहमदाबाद के एक मंदिर में चार आतंकी घुस आए हैं। उन्होंने कइयों को मार दिया है और कइयों को बंधक बना लिया है। उनकी मांग है कि जेल में बंद उनके एक साथी को रिहा किया जाए। एन.एस.जी. कमांडो आकर मोर्चा संभालते हैं और आतंकियों को मार गिराते हैं।
 

Friday, 9 July 2021

रिव्यू-गले पड़ा ‘कॉलर बम’

हिमाचल प्रदेश के सनावर कस्बे के एक स्कूल में एक आतंकी अपने शरीर पर बम लपेटे घुस आया है। बम का कॉलर उसके गले में लिपटा है। उसके कहने पर वहां मौजूद पुलिस अफसर जिम्मी शेरगिल को अगले तीन घंटे में तीन टास्क पूरे करने हैं तभी इस कॉलर बम को रोका जा सकता है। कौन करवा रहा है यह सब? और जिम्मी से ही क्यों करवा रहा है? आखिर क्या है इस सबके पीछे? और क्या जिम्मी सारे टास्क पूरे कर पाएगा?
 

Tuesday, 6 July 2021

ओल्ड रिव्यू-‘बोल वचन’ ही है यह ‘बोल बच्चन’

रोहित शैट्टी कॉमेडी फिल्में बनाने में माहिर समझे जाते हैं। अपनी ‘गोलमाल’ सीरिज़ की फिल्मों में वह और अजय देवगन यह महारत बखूबी दिखा चुके हैं। इसलिए जब आप ‘बोल बच्चन’ देखने जाते हैं तो आपके दिल में बड़े अरमान होते हैं। लगता है कि आज तो हंसते-हंसते थक ही जाएंगे। ऊपर से रोहित ने इस फिल्म को बनाने के लिए हृषिकेष मुखर्जी की अमोल पालेकर वाली क्लासिक कॉमेडी ‘गोलमाल’ के अधिकार भी खरीदे हैं। पर क्या सचमुच ऐसा हो पाया? क्या ‘बोल बच्चन’ अमोल पालेकर वाली ‘गोलमाल’ के आसपास भी खड़ी हो सकी? उदासी भरा जवाब है-नहीं, बिल्कुल नहीं।

Friday, 2 July 2021

ऑस्कर से आया विद्या संग इनको बुलावा

-दीपक दुआ...
हॉलीवुड की ऑस्कर अकादमी हर बरस पूरी दुनिया से ऐसे कलाकारों, लोगों को मेंबरशिप के लिए न्यौता देती है जिन्होंने सिनेमा के क्षेत्र में कुछ हट के या डट के किया हो। इस साल ऑस्कर अकादमी ने दुनिया के 49 देशों से 395 ऐसे लोगों को आमंत्रित किया है। इन 395 लोगों में 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। अपने यहां से विद्या बालन को अभिनय और एकता कपूर व शोभा कपूर को निर्माता की श्रेणी से बुलावा आया है। ऑस्कर से आए ई-मेल के मुताबिक पूरी लिस्ट यह है:- (ज़रा देखिए तो, इनमें भारत से और कौन हैं?)
The 2021 invitees are: